मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री

Chief Minister congratulated the people of the state on International Yoga Day Make yoga a part of your lifestyle for a healthy and disease-free life: Chief Ministerमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री
 0
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : मुख्यमंत्री

रायपुर, 20 जून 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। भारत की प्राचीन परंपरा में योग को विशेष स्थान प्राप्त है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व ही मानव कल्याण के लिए अपनाया था। आज पूरा विश्व इसके महत्व को समझ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है, जो स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाता है। इसके माध्यम से न केवल शारीरिक ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्राप्त होता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और इसे जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि समाज एक स्वस्थ और सुखद जीवनशैली की ओर बढ़ सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0