नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

Chief Minister Vishnu Dev Sai paid tribute to ASP Akash Rao Girpunje who was martyred in the Naxalite attack, met his family members नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात
 0

नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट में वीरगति को प्राप्त हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित शहीद के निवास पर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि "आकाश राव गिरपुंजे जैसे वीर अधिकारी की शहादत को देश और प्रदेश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने अपने कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है।"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है और सभी संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि सुकमा के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एएसपी गिरपुंजे शहीद हो गए। इस घटना ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सुरक्षा बलों और अधिकारियों के समर्पण और बलिदान को एक बार फिर यह घटना सामने लाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0