छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और रायपुर में छापेमारी

Chhattisgarh liquor scam: After the arrest of Chaitanya Baghel, ED takes big action, raids in Delhi and Raipur छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और रायपुर में छापेमारी
 0
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और रायपुर में छापेमारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और रायपुर में छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित ₹3,200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई अब और तेज होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने गुरुवार को एक प्रमुख होटल और शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कारोबारी दुर्ग का मूल निवासी बताया जा रहा है।

दिल्ली और रायपुर में एकसाथ छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने कारोबारी के दिल्ली स्थित आवास और रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित एक बड़े होटल पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि इस होटल का संचालन कारोबारी के परिवार के सदस्य कर रहे हैं। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

परिवारिक विवाद के बाद दिल्ली शिफ्ट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस कारोबारी के यहां छापेमारी की गई है, वह पारिवारिक संपत्ति विवाद के बाद दिल्ली शिफ्ट हुआ था। संपत्ति बंटवारे में उसे बड़ी हिस्सेदारी मिली थी, जिसके बाद उसने रेलवे स्टेशनों पर रेस्टोरेंट, बोतलबंद पानी और होटल कारोबार में विस्तार किया।

पहले की छापेमारी में मिले थे सुराग

ईडी ने यह कार्रवाई पूर्व में मिले दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर की है। माना जा रहा है कि पहले की छापेमारी के दौरान जो दस्तावेज सामने आए थे, उनसे इस कारोबारी की भूमिका उजागर हुई थी। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और आने वाले दिनों में ईडी की ओर से और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0