अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: 27 नक्सली ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी कमांडर भी मारा गया; सुकमा में अभी भी जारी है ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ बुधवार को सुबह शुरू हुई थी और देर रात तक चली। मारे गए नक्सलियों में कई वांछित कमांडर भी शामिल हैं, जिनमें से एक पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था।
सुरक्षा एजेंसियों ने मुठभेड़ के बाद जंगल से शवों को निकालने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया और एयरलिफ्ट कर शवों को चॉपर के जरिए कैंप तक लाया गया। मारे गए नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ की बड़ी बातें:
अबूझमाड़ के गोंडागुड़ा जंगल में चला एनकाउंटर
स्पेशल टास्क फोर्स (STF), DRG और CRPF की संयुक्त कार्रवाई
कई नक्सली अभी भी जंगलों में फंसे, सर्च ऑपरेशन जारी
मारे गए नक्सलियों में एक कमांडर पर था 1.5 करोड़ का इनाम
घायल जवानों को भी चॉपर से रायपुर लाया गया
सूत्रों के अनुसार, इलाके में 50 से अधिक नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई। अभी भी कुछ नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते ऑपरेशन जारी है।
सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी नक्सली सफाई मानी जा रही है। गृह मंत्रालय और राज्य सरकार ने सुरक्षाबलों की बहादुरी की सराहना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0