छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दौड़ में सबकी भागीदारी जरूरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 0
छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दौड़ में सबकी भागीदारी जरूरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य के रूप में पहचान दिलाने के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा है, उसे साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद बीते 15 माह में 'मोदी की गारंटी' के अधिकांश वायदे पूरे कर दिए गए हैं और छत्तीसगढ़ अब विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है।  सरकार तेजी से काम कर रही है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ज्वाइंट टास्क फोर्स और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इन प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो राज्य के औद्योगिक विकास का संकेत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0