छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी: 10वीं-12वीं के 5.71 लाख छात्रों की धड़कनें तेज, दोपहर 3 बजे आएगा रिजल्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज मंगलवार, 7 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद दोपहर 3 बजे नतीजों की घोषणा करेंगे। इस बार 10वीं और 12वीं में कुल मिलाकर 5 लाख 71 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षा मार्च के महीने में संपन्न हुई थी। बोर्ड द्वारा तैयार की गई कॉपियों की जांच प्रक्रिया अप्रैल में पूरी कर ली गई थी। अब छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा मोबाइल पर SMS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकेगा।
रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की आशंका के चलते वैकल्पिक लिंक भी एक्टिव किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0