CM साय ने खुद की महतारी सदन की तराई, मुरमुंदा में सौंपे 226 घरों की चाबियां
धमधा/दुर्ग। सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को बिना पूर्व सूचना के ग्राम अछोटी पहुंच गए। हेलिकॉप्टर से डायरेक्ट उतरे और सीधे पहुंचे उस जगह, जहां 29.20 लाख की लागत से महतारी सदन बन रहा है। उन्होंने सिर्फ निरीक्षण नहीं किया, बल्कि खुद अपने हाथों से पानी डालकर कॉलम की तराई की और यह संदेश दिया कि "सरकार खुद देख रही है, काम में कोई लापरवाही नहीं चलेगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन ग्रामीण महिलाओं के लिए बदलाव का केंद्र बनेगा—जहां सशक्तिकरण के साथ संवाद की नई परंपरा शुरू होगी।
इसके बाद उनका काफिला मुरमुंदा पहुंचा, जहां CM ने अटल आवास योजना के तहत बने 226 नए घरों का लोकार्पण किया। खास बात ये रही कि उन्होंने घर नंबर 226 के हितग्राही श्री तुषार को खुद चाबी सौंपकर गृह प्रवेश भी करवाया। CM के साथ मंच पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
CM का ये औचक निरीक्षण और योजनाओं की सीधे निगरानी—जनता के बीच सरकार की सक्रियता और पारदर्शिता का प्रमाण बन गया है। सुशासन तिहार अब सिर्फ कागज़ी नहीं, जमीनी बदलाव का त्योहार बन रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0