अब बोले और टिकट पाएं: रेलवे के AI बोट से बिना पासवर्ड टिकट बुकिंग शुरू, जानिए कैसे

 0
अब बोले और टिकट पाएं: रेलवे के AI बोट से बिना पासवर्ड टिकट बुकिंग शुरू, जानिए कैसे

अब ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ना तो लंबा फॉर्म भरना पड़ेगा और ना ही पासवर्ड याद रखने की टेंशन होगी। रेलवे ने टिकट बुकिंग को और आसान बनाने के लिए एक नया AI चैटबॉट शुरू किया है, जो आपकी आवाज़ सुनकर टिकट बुक कर सकता है – वो भी बिना IRCTC पासवर्ड के।

क्या है ये नया सिस्टम?

रेलवे का नया वॉयस-इनेबल्ड चैटबॉट “ASKDISHA 2.0” नाम से लॉन्च किया गया है। यह स्मार्ट बोट यात्रियों से हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में बात कर सकता है। अब आप जैसे ही टिकट बुक करना चाहेंगे, बॉट आपसे जरूरी जानकारी लेकर बुकिंग कर देगा – जैसे कि ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, स्टेशन का नाम, और यात्री की जानकारी।

IRCTC पासवर्ड की जरूरत क्यों नहीं?

इस नए सिस्टम में मोबाइल OTP आधारित ऑथेंटिकेशन है। यानी बस मोबाइल नंबर दर्ज करें, OTP डालें और बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसमें आपको अपने IRCTC अकाउंट का यूज़रनेम या पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं है।

कैसे करें इस्तेमाल? आसान स्टेप्स देखें:

1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप खोलें।

2. ‘AskDisha 2.0’ चैटबॉट पर क्लिक करें।

3. बोलकर या लिखकर अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी दें।

4. बॉट आपको ट्रेन विकल्प दिखाएगा।

5. ट्रेन और सीट पसंद करें, फिर मोबाइल नंबर दर्ज करें।

6. OTP डालें और पेमेंट करें। टिकट आपके नंबर पर आ जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0