क़ैदी फ़रार मामले पर भूपेश बघेल का सरकार से सवाल – "जवाब तो देना होगा!"

Bhupesh Baghel's question to the government on the prisoner escape case - "You will have to answer!"क़ैदी फ़रार मामले पर भूपेश बघेल का सरकार से सवाल – "जवाब तो देना होगा!"
 0
क़ैदी फ़रार मामले पर भूपेश बघेल का सरकार से सवाल – "जवाब तो देना होगा!"

क़ैदी फ़रार मामले पर भूपेश बघेल का सरकार से सवाल – "जवाब तो देना होगा!"

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से क़ैदी फ़रार मामले को लेकर कड़े सवाल उठाए हैं। बघेल ने कहा कि 21 अगस्त को उम्रक़ैद की सज़ा काट रहा एक क़ैदी जेल से बाहर काम पर लाया गया और वहीं से फ़रार हो गया। यह पूरा प्रकरण "कवर्धा सदन" के निर्माण से जुड़ा हुआ है, जिसे गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी विधानसभा के लिए बनवाया है।

बघेल ने उठाए ये सवाल

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के ज़रिए सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा –

1. फ़रार क़ैदी को जेल से बाहर काम पर लाने के लिए क्या न्यायालय से अनुमति ली गई थी?

2. क़ैदी के फ़रार होने का जिम्मेदार कौन है और अब तक उस पर क्या कार्रवाई हुई है?

3. "कवर्धा सदन" का निर्माण किसके आदेश पर और किस विभाग/व्यक्ति के खर्च पर हो रहा है?

मुख्यमंत्री से भी सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी जवाब माँगा। उन्होंने कहा –

1. क्या राजधानी रायपुर में सभी मंत्रियों को ‘सदन’ बनाने की अनुमति दी गई है? यदि हाँ, तो इसके लिए क्या नियम तय किए गए हैं?

2. फ़रार क़ैदी की घटना पर मुख्यमंत्री ने अब तक क्या संज्ञान लिया है?

3. क्या इस मामले की न्यायिक जाँच कराई जाएगी, क्योंकि गृहमंत्री अपने ही विभाग की जाँच निष्पक्षता से नहीं कर सकते?

बघेल का सीधा आरोप

बघेल ने कहा कि जेल के क़ैदियों से "कवर्धा सदन" के निर्माण में मज़दूरी कराई गई और इसी दौरान क़ैदी फ़रार हो गया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को इस मामले में जनता को जवाब देना ही होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0