तोमर बंधुओं का भाटागांव ऑफिस अवैध घोषित, नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस सूदखोरी के नेटवर्क का अड्डा,पुलिस के हाथ खाली,,

Bhatgaon office of Tomar brothers declared illegal,तोमर बंधुओं का भाटागांव ऑफिस अवैध घोषित, नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस — सूदखोरी के नेटवर्क का अड्डा,पुलिस के हाथ खाली,,
 0
तोमर बंधुओं का भाटागांव ऑफिस अवैध घोषित, नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस  सूदखोरी के नेटवर्क का अड्डा,पुलिस के हाथ खाली,,

तोमर बंधुओं का भाटागांव ऑफिस अवैध घोषित, नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस — सूदखोरी के नेटवर्क का अड्डा,पुलिस के हाथ खाली,,

रायपुर।छत्तीसगढ़ में सूदखोरी और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे तोमर बंधुओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब रायपुर नगर निगम ने भी उनके अवैध धंधों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, भाटागांव के साईं बिला इलाके में स्थित लगभग 1000 वर्गफुट के ऑफिस पर निगम ने नोटिस चस्पा किया है।

यही दफ्तर कथित रूप से पूरे प्रदेश में सूदखोरी और वसूली का नेटवर्क संचालित कर रहा था। भवन के बाहर ‘शुभकामना वेंचर प्राइवेट लिमिटेड’ का बोर्ड लगा है, जिसमें दिव्यांश सिंह और भावना सिंह तोमर (रोहित तोमर की पत्नी) के नाम अंकित हैं।

कॉर्पोरेट ऑफिस की आड़ में अवैध कारोबार

रहवासी क्षेत्र में बिना अनुमति कॉर्पोरेट ऑफिस का संचालन किया जा रहा था। नगर निगम ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि कार्यालय संचालन के दस्तावेज और अनुमति की जानकारी तत्काल निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही जांच की जा रही है कि क्या इस जगह को कमर्शियल प्रयोजन के लिए डाइवर्ट कराया गया है या नहीं।

यदि बिना अनुमति कमर्शियल गतिविधि पाई जाती है, तो नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।

अवैध निर्माण पर भी उठे सवाल

इसी बीच, एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। तोमर बंधुओं का 7500 स्क्वायर फीट में फैला आलीशान घर भी अवैध रूप से निर्मित बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जिस जमीन पर यह मकान खड़ा है, वह कई मालिकों के नाम दर्ज है और राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का स्वामित्व किसी और के नाम पर है।

अब सवाल उठ रहा है कि नगर निगम ने बिना स्पष्ट दस्तावेजों और स्वीकृत नक्शे के इस भवन का निर्माण कैसे होने दिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि पूरा मकान बिना वैध नक्शे के खड़ा किया गया है।

पुलिस की छापेमारी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं

सूदखोरी और अवैध वसूली के मामलों में फरार तोमर बंधुओं की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

प्रदेश में यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का ऐलान किया गया था, लेकिन तोमर बंधु अब भाजपा सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।

आम लोगों में चर्चा है कि कहीं पुलिस और प्रशासन फिर इनसे भारी रकम लेकर कार्रवाई टालने की तैयारी में तो नहीं।

अब बढ़ी उम्मीदें

फिलहाल, नगर निगम की इस सक्रियता के बाद उम्मीद बंधी है कि प्रदेश में अवैध सूदखोरी नेटवर्क और अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक तोमर बंधुओं को गिरफ्त में लेती है और अवैध साम्राज्य का पटाक्षेप करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0