बकरीद पर दिखावा नहीं, सलीका दिखाएं: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष की अपील – 'धार्मिक भावना निभाएं, सोशल मीडिया पर न फैलाएं'
जैसे बकरीद नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तैयारी भी जोर पकड़ रही है। लेकिन इस बार त्योहार से पहले ही वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने खास अपील जारी की है। उन्होंने कहा है कि बकरीद पर कुर्बानी जरूर करें, लेकिन उसका दिखावा न करें।
सलीम राज का साफ संदेश:
"ईद-उल-अजहा अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार है, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने या दूसरों को चौंकाने का नहीं। नालियों में खून बहाने से दूसरों को दिक्कत होती है और त्योहार की पाकीज़गी पर भी असर पड़ता है।"
उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, जिससे ना सिर्फ दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि बच्चों और कमजोर दिल वालों के लिए भी ये दृश्य परेशान करने वाले हो सकते हैं।
सलीम राज की चार अहम बातें:
1. कुर्बानी को निजी इबादत ही रहने दें, सोशल मीडिया पर न फैलाएं।
2. सफाई का विशेष ध्यान रखें, खून या अवशेष खुले में न छोड़ें।
3. नगर निगम के नियमों का पालन करें, वरना कार्रवाई हो सकती है।
4. दूसरे समुदायों की भावनाओं का सम्मान रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0