वक्फ संशोधन कानून पर जनजागरण अभियान पर भाजपा बनाएगी रणनीति..

BJP will formulate strategy for public awareness campaign on Wakf Amendment Act.
 0
वक्फ संशोधन कानून पर जनजागरण अभियान पर भाजपा बनाएगी  रणनीति..

रायपुर। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके लिए राज्यों में कार्यशालाएं आयोजित करने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ में यह अहम कार्यशाला अब 1 मई को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।

इन नेताओं की होगी मौजूदगी

इस कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। पहले इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और जनजागरण अभियान के प्रभारी दुष्यंत गौतम को आना था, लेकिन अब उनकी जगह राधा मोहन सिंह रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0