श्री रावतपुरा सरकार की गिरफ्तारी कभी भी संभव — मेडिकल कॉलेज घूसकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई
श्री रावतपुरा सरकार की गिरफ्तारी कभी भी संभव — मेडिकल कॉलेज घूसकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म और शिक्षा की आड़ में घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है, जहां मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर हुए भ्रष्टाचार और घूसकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।
इस घोटाले में पंडित रवि शंकर प्रसाद उर्फ श्री रावतपुरा सरकार का नाम सबसे बड़े आरोपी के तौर पर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक CBI कभी भी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को जेल भेज दिया है, जिनमें केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
घूसकांड में कौन-कौन फंसा?
CBI ने रिटायर्ड IFS अधिकारी संजय शुक्ला, डॉक्टर अतिन कुंडू, निदेशक अतुल तिवारी, अकाउंटेंट लक्ष्मी नारायण चंद्राकर समेत कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर मेडिकल कॉलेज की मान्यता के एवज में मोटी रकम लेने और दस्तावेजों में हेराफेरी करने के आरोप हैं।
सनातन धर्म की आड़ में घोटालों का खेल
सबसे हैरानी की बात ये है कि रवि शंकर प्रसाद उर्फ रावतपुरा सरकार, जो सनातन धर्म का मुखौटा ओढ़कर पूरे प्रदेश में संत और धर्मगुरु की छवि बनाए रखते हैं, वही धन और सत्ता की हवस में धर्म का अपमान कर रहे हैं। प्रदेशभर में रावतपुरा स्कूल और यूनिवर्सिटी की मान्यता व संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों का कहना है कि स्कूलों में CBSE पैटर्न का दावा किया जाता है लेकिन पढ़ाई CG बोर्ड से कराई जाती है। वहीं, यूनिवर्सिटी में फर्जी तरीके से डिग्री बांटने के आरोप भी लग रहे हैं।
जनता में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग तेज
प्रदेश में अब पंडित रवि शंकर प्रसाद उर्फ रावतपुरा सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
धर्म के नाम पर ठगी और भ्रष्टाचार ने सनातन धर्म को शर्मिंदा किया है। यही कारण है कि अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसे लोग धर्म का मुखौटा पहनकर भोली-भाली जनता की आस्था से खिलवाड़ करते रहेंगे।
कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
सूत्रों की मानें तो CBI ने रवि शंकर प्रसाद की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है और उनकी गिरफ्तारी की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले कुछ घंटों या दिनों में उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।
👉 यह मामला छत्तीसगढ़ ही नहीं, देशभर के उन लोगों के लिए भी सबक है जो धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
3
Sad
1
Wow
1