दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 52 ट्रेनों का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 52 ट्रेनों का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
बिलासपुर, 30 अगस्त 2025। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों पर कुल 52 यात्री गाड़ियों का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। नई व्यवस्था 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि अब प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बेलगहना, बिल्हा, उमरिया, गतौरा, पेंड्रा रोड, हथबंध, खोंगसरा, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, करंजी, पाराडोल, किरोडीमलनगर, देवबलौदा चरौदा समेत कई स्टेशनों पर दिया गया है।
प्रमुख ट्रेनें जिनका ठहराव जोड़ा गया
18109/18110 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस – ब्रजराजनगर व किरोडीमलनगर
20807/20808 अमृतसर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस – बेलपहाड़
12851/12852 बिलासपुर–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस – मुल मारोरा
11751/11752 रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस – बैहाटोला, धुरवासिन व पाराडोल
18203/18204 दुर्ग–कानपुर एक्सप्रेस – उमरिया व बीरसिंहपुर
18755/18756 शहडोल–अंबिकापुर एक्सप्रेस – अमलाई व करंजी
15159/15160 दुर्ग–छपरा एक्सप्रेस – बेलगहना, चंदिया रोड व बिल्हा
18235/18236 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस – बेलगहना, करगीरोड व खोंगसरा
18257/18258 बिलासपुर–चिरमिरी एक्सप्रेस – पेंड्रा रोड व खोंगसरा
18113/18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस – गतौरा
18029/18030 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस – बिल्हा व देवबलौदा चरौदा
18237/18238 अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस – हथबंध
यात्री होंगे लाभान्वित
इन ठहरावों से क्षेत्र के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए बड़े स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा। रेलवे का मानना है कि यह निर्णय यात्रियों के समय और खर्च दोनों की बचत करेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0