सोलर पंप पर भारी राहत: किसानों को अब मिलेगा 60% तक सब्सिडी!

 0
सोलर पंप पर भारी राहत: किसानों को अब मिलेगा 60% तक सब्सिडी!

नई दिल्ली। किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने "पीएम कुसुम योजना" के तहत सोलर पंप पर 60% तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है। यह योजना किसानों को सस्ती, पर्यावरण अनुकूल और दीर्घकालिक ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

योजना का बंटवारा कुछ इस तरह होगा: इस योजना में कुल लागत का 60% केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सब्सिडी के रूप में देंगी। इसके अलावा 30% राशि किसानों को लोन के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि केवल 10% राशि किसान को स्वयं चुकानी होगी।

किसानों को मिलेगा यह फायदा:

किसान अपनी जमीन पर 2 मेगावाट तक के सोलर प्लांट लगा सकते हैं।

इससे न केवल सिंचाई आसान होगी, बल्कि किसान अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी कर सकेंगे।

सोलर पंप की कार्यक्षमता 25 वर्षों तक बनी रहती है।

हर किसान को मिलेगा लाभ:

यह योजना सभी श्रेणी के किसानों के लिए खुली है।

बस शर्त है कि किसान के पास अपनी या लीज पर ली गई भूमि हो।

आवेदन राज्य सरकार या बिजली वितरण कंपनी के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन की प्रक्रिया:

किसान अपने राज्य के पीएम कुसुम पोर्टल या कृषि विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर दस्तावेज जमा करने के बाद चयन किया जाएगा।

राज्य की डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियाँ) या अक्षय ऊर्जा एजेंसी से संपर्क भी किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज़:

आधार कार्ड

भूमि का स्वामित्व प्रमाणपत्र या लीज एग्रीमेंट

बैंक पासबुक की कॉपी

पासपोर्ट साइज फोटो

डिस्ट्रिक्ट फार्मेट फॉर्म

सरकार की यह पहल न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम सिद्ध होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0