अवैध रेत के धंधे ने ली एक और जान! कॉन्स्टेबल को कुचलने पर हाईकोर्ट सख्त

 0
अवैध रेत के धंधे ने ली एक और जान! कॉन्स्टेबल को कुचलने पर हाईकोर्ट सख्त

छत्तीसगढ़ में बेलगाम रेत माफिया के हौसले एक बार फिर कानून से ऊपर नजर आए। अवैध खनन रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिस कॉन्स्टेबल को माफियाओं ने बेरहमी से कुचल दिया। मामला सामने आते ही हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और राज्य के डीजीपी व खनिज सचिव से जवाब-तलब किया है। अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर अवैध खनन रोकने पर पुलिस का यह हाल है, तो आम लोगों का क्या होगा?”

हाईकोर्ट ने पूछा है कि आखिर अवैध रेत परिवहन पर रोक के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं? कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इस घटना ने खनन माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और सरकारी तंत्र की लाचारगी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0