तीन बार पाकिस्तान गई यूट्यूबर पर जासूसी का शक
पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में एक यूट्यूबर महिला को गिरफ्तार किया गया है। ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में पहचान बनाने वाली ज्योति नाम की इस महिला ने अब तक तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की थी। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वह ISI से जुड़े एजेंटों के संपर्क में थी।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और भारत के संवेदनशील इलाकों की रेकी कर रही थी। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, महिला ने वीडियो बनाने के बहाने कई सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और उन इलाकों की तस्वीरें और जानकारियां दुबई होते हुए पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचाई।
फिलहाल महिला को कोर्ट में पेश किया गया है और पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0