पाक सेना की सफाई या चाल? बोले- भारत ने किया पहला वार, हमने तो सिर्फ जवाब दिया

शहबाज शरीफ के बयान के बाद अब फौज भी वही दोहरा रही कहानी
 0
पाक सेना की सफाई या चाल? बोले- भारत ने किया पहला वार, हमने तो सिर्फ जवाब दिया

इस्लामाबाद | भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को ‘मासूम’ बताया। सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि भारत ने पहले हमला किया और पाकिस्तान ने सिर्फ आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस बयान में खास बात यह रही कि सेना ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कल के बयान को ही दोहराया—"हमने नहीं, उन्होंने शुरू किया।"

सेना प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ ने कहा, "हमारे ऊपर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया। हमारे जवानों ने संयम बरता, लेकिन जब हालात बेकाबू हुए, तब जवाबी कार्रवाई की गई। हमारा इरादा युद्ध नहीं, शांति है, लेकिन देश की रक्षा से समझौता नहीं होगा।"

गौर करने वाली बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान खुद को ‘पीड़ित’ बताने की कोशिश कर रहा है। इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि सरकार और सेना एकजुट होकर पूरी दुनिया को यह बताना चाह रही है कि हमला भारत की ओर से हुआ। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय पहले ही इन दावों को "झूठा और भ्रामक प्रोपेगेंडा" करार दे चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0