PM मोदी का सख्त संदेश- 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता': हमला हुआ तो जवाब घातक होगा, परमाणु धमकी से डरने वाले नहीं
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात देश को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा- "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता।" यह वक्त अब निर्णायक है। पाकिस्तान की न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग अब नहीं चलेगी।
PM ने कहा कि भारत ने शांति का रास्ता चुना, लेकिन यह कमजोरी नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुछ कार्य स्थगित किए गए हैं, पर रद्द नहीं हुए। अगर भारत की एक इंच जमीन पर भी हमला हुआ, तो जवाब ऐसा होगा जो आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।
मुख्य बातें:
भारत की नीति- "शांति पहली प्राथमिकता, पर जवाब भी अंतिम नहीं।"
न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग से नहीं डरेगा भारत।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैन्य कार्रवाई रोकना रणनीति का हिस्सा।
पाकिस्तान को घुड़की- अगर सीमा पार की, तो अंजाम बुरा होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0