मधुबनी से गरजे मोदी: आतंकवाद पर प्रहार का वक्त, कहा- अब बख्शा नहीं जाएगा

 0
मधुबनी से गरजे मोदी: आतंकवाद पर प्रहार का वक्त, कहा- अब बख्शा नहीं जाएगा

मधुबनी (बिहार):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी की धरती से आतंकियों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब आतंकवाद को उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। भीड़ से खचाखच भरी रैली में मोदी ने गरजते हुए कहा— "अब आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सज़ा मिलेगी, उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा!"

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब 2014 से पहले वाला देश नहीं रहा। आज का भारत जवाब देता है— वो भी तीखा और तुरंत। उन्होंने साफ कर दिया कि जो लोग देश के खिलाफ साजिश रचेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

मोदी ने इस दौरान अपने भाषण में सेना और सुरक्षा बलों के शौर्य का ज़िक्र किया और कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। आतंकवाद पर ऐसी दो-टूक बात सुनकर भीड़ में जोश भर गया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

राजनीतिक संकेत भी दिए:

मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ दल ऐसे हैं जो वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से भी समझौता करने को तैयार रहते हैं।

जनसभा में भारी उत्साह:

भीषण गर्मी के बावजूद लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचे थे। पूरे माहौल में राष्ट्रवाद की गूंज थी और मंच पर मोदी का आत्मविश्वास देखते ही बनता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0