राजस्थान में मोदी का एलान: "अब देश की रगों में लहू नहीं, आग बह रही है!"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा प्रहार किया और पाकिस्तान को भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा,
"आज भारत वो देश है जो चोट सहता नहीं, चोट करता है। अब इस देश की नसों में खून नहीं, आग और संकल्प बह रहा है।"
सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने मोदी-मोदी के नारों से माहौल गरमा दिया। प्रधानमंत्री का भाषण पूरा राष्ट्रवाद और सुरक्षा की भावना से लबरेज था। उन्होंने याद दिलाया कि किस तरह भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद किया।
पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें:
“पहले भारत चुप रहता था, अब जवाब देता है – वो भी घुसकर।”
“हमने सेना को खुला हाथ दिया, तभी पाकिस्तान को समझ आया कि नया भारत क्या होता है।”
“जो कांग्रेस सरकारें आतंक पर फाइलें पलटती रहीं, हमने एक ही रात में सब साफ कर दिया।”
विपक्ष पर भी बरसे मोदी:
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश पर हमला होता था, तब कांग्रेस के नेता विदेशों में चुपचाप बैठ जाते थे।
"कांग्रेस के लिए वोटबैंक ज़रूरी था, हमारे लिए भारत का वीर जवान!"
जनता का जोश चरम पर:
सभा में मौजूद युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी ने मोदी के तेवरों का समर्थन किया। भीड़ में उत्साह इतना था कि बार-बार ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंजते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0