"चलते ट्रक के नीचे लेट गया युवक… 12 पहियों ने लिखा उसकी आखिरी कहानी
कोरबा, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग युवक ने सड़क पर खुद को ट्रक के नीचे लेटाकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना दर्री थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक पहले से सड़क पर मौजूद था और ट्रक के आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही भारी 12-चक्के वाला ट्रक नजदीक आया, युवक अचानक उसके आगे लेट गया। ड्राइवर को इसका आभास तक नहीं हुआ और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया।
LIVE वीडियो में कैद हुआ हादसा
इस हृदयविदारक घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क के बीचों-बीच लेटता है और कुछ ही पलों में ट्रक उसके ऊपर से गुजर जाता है। ट्रक के गुजरते ही युवक का शरीर बुरी तरह कुचला जाता है और वह मौके पर ही तड़पने लगता है।
लोग देखते रहे, किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की
घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, जबकि कुछ खड़े होकर तमाशा देखते रहे। यह दृश्य समाज की संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की पहचान की जा रही है और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक तनाव से ग्रसित था और लंबे समय से अकेलेपन में जी रहा था
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0