भारत-पाक सीमा के पास अवैध मादक पदार्थ फैक्ट्री पकड़ी गई

 0
भारत-पाक सीमा के पास अवैध मादक पदार्थ फैक्ट्री पकड़ी गई

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस ने एक अहम और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए रेगिस्तान के सुनसान इलाके में चल रही एक अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 32 किलोमीटर दूर स्थित है। फैक्ट्री की गुप्त जानकारी मिलने पर सेंदवा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार दोपहर 1 बजे के बाद बड़ी कार्रवाई शुरू की।

फैक्ट्री धोलीकिया और खारटिया गांवों के बीच रेत के टीलों में गुप्त रूप से बनाई गई थी, जहां मादक पदार्थ का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में किया गया। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का निर्माण हो रहा था, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा था। पुलिस टीम ने वहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी जब्त किया है।

एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) को भी इस पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। एनसीबी की टीम अब जांच में सहयोग कर रही है। जब्त किए गए पदार्थों की जांच और रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। फरार आरोपी की तलाश में DSP जीवनलाल खत्री के नेतृत्व में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0