गूगल मैप के भरोसे चला चालक, कार फँसी रेलवे ट्रैक पर – लोको पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना"
बिहार गोरखपुर के डोमिनगढ़ क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी कार सीधे रेलवे ट्रैक पर ले गया। बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर निवासी आदर्श राय, जो सोमवार देर रात एक पार्टी से लौट रहे थे, गूगल मैप पर अपने गंतव्य का मार्ग देख रहे थे। दुर्भाग्यवश, मैप ने उन्हें गोरखपुर के डोमिनगढ़ स्थित गोपालपुर की ओर निर्देशित कर दिया, जिससे वे अनजाने में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।
कार के ट्रैक पर फँसते ही, सहजनवा से गोरखपुर की ओर तेजी से आ रही एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर थी। लोको पायलट ने दूर से ट्रैक पर कार को देखा और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। हालांकि, ब्रेक लगाने के बावजूद, ट्रेन का इंजन कार से सट गया था, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। जांच में पाया गया कि आदर्श राय ने शराब का सेवन किया था, जिसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण में हुई। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
रेलवे प्रशासन की अपील: इस घटना के मद्देनजर, रेलवे प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे तकनीकी उपकरणों, विशेषकर नेविगेशन ऐप्स, पर पूरी तरह निर्भर न रहें और अनजान रास्तों पर सावधानी बरतें। साथ ही, शराब पीकर वाहन चलाने से परहेज करें, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0