DMK नेता की पत्नी का सनसनीखेज खुलासा: कहा- पति नेताओं को भेजता था लड़कियां, मुझे भी बनाया शिकार
तमिलनाडु की राजनीति में हड़कंप मचाने वाला एक बड़ा खुलासा सामने आया है। डीएमके नेता की पत्नी ने मीडिया के सामने आकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति बड़े नेताओं को खुश करने के लिए लड़कियों की सप्लाई करता था। इतना ही नहीं, उसने दावा किया कि उसे भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
पीड़िता ने कहा कि जब उसने विरोध किया और इस घिनौने काम का विरोध करने की कोशिश की, तो उसे धमकी दी गई – "अगर किसी से शिकायत की, तो पूरे परिवार को जिंदा जला दूंगा।"
इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला सुरक्षा और नेताओं के आचरण को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0