धमतरी में दो दर्दनाक घटनाएं: नहर में बाइक सवार की मौत, जंगल में मिली बुजुर्ग की लाश
धमतरी जिले में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों से दुखद खबरें सामने आईं।
पहली घटना धमतरी शहर से लगे ग्राम डाही की है, जहां एक युवक शादी समारोह से लौटते वक्त नहर में बाइक समेत गिर गया। लोगों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक की लाश कुछ घंटे बाद नहर में बहती मिली। मृतक की पहचान सुदर्शन (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात के समय अंधेरे और सड़क किनारे बैरिकेडिंग न होने से यह हादसा हुआ।
वहीं दूसरी घटना जिले के नगरी इलाके की है, जहां एक बुजुर्ग की सड़ी-गली लाश जंगल में मिली। शव की पहचान 65 वर्षीय हरिनारायण साहू के रूप में हुई है, जो कई दिनों से लापता थे। शव की हालत देखकर पुलिस को संदेह है कि मौत एक हफ्ते पहले ही हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0