दलित मजदूरों को कोरबा में मिली हैवानियत की सज़ा, नाखून उखाड़े, करंट लगाए

 0
दलित मजदूरों को कोरबा में मिली हैवानियत की सज़ा, नाखून उखाड़े, करंट लगाए

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ राजस्थान से आए दो दलित मजदूरों को बेरहमी से पीटा गया। इन मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाकर न सिर्फ लाठी-डंडों से मारा गया, बल्कि उन्हें करंट भी दिए गए, प्लास से नाखून उखाड़े गए और निजी अंगों तक को नुकसान पहुंचाया गया।

ये पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है और इसका वीडियो 14 अप्रैल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान हुई है, लेकिन वे अब फरार हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, भीलवाड़ा जिले के रहने वाले ये मजदूर कोरबा की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने आए थे। फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों – अभिषेक भांबी और विनोद भांबी, जिनका संबंध राजस्थान से ही है और जो पीड़ितों के परिचित भी बताए जा रहे हैं – पर ही मारपीट का आरोप है।

बेहद दर्दनाक पिटाई झेलने के बाद दोनों मजदूर अपने गांव राजस्थान लौट गए और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0