‘संविधान खतरे में’ कहकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस: जांजगीर से 19 को शुरू होगा जनजागरण, हर जिले-विधानसभा में होंगे आयोजन
रायपुर | दो बार कार्यक्रम टलने के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ अभियान' की तारीख तय कर दी है। 19 मई को जांजगीर से इसकी शुरुआत होगी। इसके तहत जिला और विधानसभा स्तर पर जनजागरण रैलियों, नुक्कड़ सभाओं और हस्ताक्षर अभियानों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि “देश में लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है। आरक्षण, प्रेस की स्वतंत्रता और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। इसके खिलाफ जनता को जागरूक करना जरूरी हो गया है।”
इस अभियान के तहत हर जिले में कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीधे जनता से संपर्क करेंगे। प्रमुख स्थानों पर संविधान की प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।
विशेष बात यह है कि यह कार्यक्रम पहले दो बार मौसम और राजनीतिक कारणों से स्थगित हो चुका था। इस बार कांग्रेस ने इसे किसी भी हालत में कराने की रणनीति बनाई है। जांजगीर से रैली शुरू होने के बाद प्रदेशभर में इसका विस्तार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0