छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर दी दस्तक: 6 दिन में दूसरी मौत, राजनांदगांव के दोनों मरीजों को पहले से थी गंभीर बीमारियां

 0
छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर दी दस्तक: 6 दिन में दूसरी मौत, राजनांदगांव के दोनों मरीजों को पहले से थी गंभीर बीमारियां

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा सिर उठाता नजर आ रहा है। बीते छह दिनों में राज्य में दूसरी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यह ताजा मामला राजनांदगांव जिले से सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। इससे पहले भी इसी जिले के एक अन्य मरीज की मौत हुई थी।

बताया जा रहा है कि मृतक पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। उसे हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और सांस से जुड़ी दिक्कतें थीं। इन पुरानी बीमारियों के चलते उसकी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो चुकी थी, जिस वजह से कोरोना संक्रमण ने गंभीर रूप ले लिया।

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही फिलहाल कोरोना के मामलों की संख्या कम है, लेकिन कमजोर स्वास्थ्य वाले और बुजुर्गों के लिए यह वायरस अब भी घातक साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डॉक्टर्स ने लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही, जिन लोगों को पहले से कोई पुरानी बीमारी है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0