छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, अब जमीन नामांतरण होगा ऑटोमैटिक
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने राजस्व और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में इतिहास रच दिया है। अब जमीन या संपत्ति की रजिस्ट्री होते ही नामांतरण (मालिकाना हक बदलाव) अपने आप हो जाएगा। यह काम 3 मई से पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां ऑटो नामांतरण की सुविधा मिलेगी।
राजस्व एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को एक वीडियो संदेश के जरिए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस ऑटो नामांतरण से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा बल्कि भ्रष्टाचार और झंझट भी खत्म होंगे। मंत्री ने बताया कि अब जमीन के खरीदार को अलग से नामांतरण के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जैसे ही रजिस्ट्री होगी, नाम अपने आप रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा।
मंत्री ओपी चौधरी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ इस ऑटोमैटिक नामांतरण व्यवस्था को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनकर एक नया मॉडल पेश कर रहा है। इससे जमीनों से जुड़े विवाद कम होंगे और सरकारी कामकाज में भी पारदर्शिता आएगी।
क्या होगा फायदा?
जमीन खरीदते ही नया मालिक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज
तहसील या पटवारी के चक्कर से छुटकारा
नामांतरण प्रक्रिया में लगने वाला अतिरिक्त समय और खर्च बचेगा
भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
कब से लागू होगी नई व्यवस्था?
3 मई 2025 से पूरे प्रदेश में व्यवस्था लागू
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0