छत्तीसगढ़ DGP की रेस में अब सिर्फ दो दावेदार, एक फैसला बदलेगा पुलिस का भविष्य!

 0
छत्तीसगढ़ DGP की रेस में अब सिर्फ दो दावेदार, एक फैसला बदलेगा पुलिस का भविष्य!

छत्तीसगढ़ में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर तस्वीर अब साफ होती जा रही है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्तावित चार नामों में से केवल दो अधिकारियों को हरी झंडी दी है। अब अंतिम चयन की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आ गई है।

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों — अरुणदेव गौतम, हिमांशु गुप्ता, और जे.पी. सिंह — के नाम केंद्र को भेजे थे। इनमें से अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नामों को ही केंद्र से स्वीकृति मिली है।

अरुणदेव गौतम वर्तमान में डीजी ट्रेनिंग हैं और अपनी रणनीतिक सोच व मजबूत प्रशासनिक पकड़ के लिए जाने जाते हैं। वहीं, हिमांशु गुप्ता जेल विभाग में डीजी के पद पर हैं और उन्होंने सुधारवादी कदमों के लिए अलग पहचान बनाई है।

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में जल्द ही इन दोनों नामों को लेकर अंतिम मंथन होगा और प्रदेश को जल्द ही नया पुलिस प्रमुख मिल सकता है। यह फैसला राज्य की कानून-व्यवस्था की दिशा तय करने वाला साबित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0