आंगनबाड़ियों में 40 करोड़ का घोटाला? कांग्रेस बोली- जांच कमेटी नहीं, बचाव कमेटी है ये!

 0
आंगनबाड़ियों में 40 करोड़ का घोटाला? कांग्रेस बोली- जांच कमेटी नहीं, बचाव कमेटी है ये!

आंगनबाड़ियों में घटिया सामानों की आपूर्ति को लेकर राज्य में बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर 40 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग ने सप्लायरों से भारी लेनदेन कर घटिया क्वालिटी का सामान खरीदा और उसे प्रदेश की 1500 से ज्यादा आंगनबाड़ियों में सप्लाई किया गया।

प्रवक्ता ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़ों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस घोटाले पर पर्दा डालने के लिए "जांच कमेटी" बनाई है, जो असल में दोषियों को बचाने का तरीका है। ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब सप्लाई की गई वस्तुएं जैसे कि जंग लगे नेल कटर, टूटा टब, चूहा कुतरा साबुन और घटिया वॉशिंग पाउडर जैसे सामान उपयोग लायक नहीं थे, तो विभाग ने इन्हें क्यों स्वीकार किया

उन्होंने कहा कि विभाग के अफसर खुद ही जांच करेंगे तो निष्पक्षता की उम्मीद कैसे की जा सकती है? कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए और मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का दावा है कि बिना सरकारी संरक्षण के इतना बड़ा घोटाला संभव ही नही।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0