प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

With the guarantee of Prime Minister Narendra Modi, every sector in Chhattisgarh is developing rapidly: Chief Minister Vishnu Dev Sai प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 11 जून 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल में देश समावेशी विकास और खुशहाली की ओर अग्रसर हुआ है। उनके नेतृत्व में भारत की दुनिया में साख बढ़ी है और देशवासियों के जीवनस्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन सरकार ने विकास को गति दी है और नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया है।

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार ने गढ़े विकास के नए आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गई। बीते साल रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई। 26 लाख से अधिक पीएम आवास मंजूर किए गए, जिनमें 15.38 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। 5.62 लाख भूमिहीन किसानों को सालाना 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक-एक हजार रुपए मिल रहे हैं।

माओवादी आतंक पर सख्त प्रहार

प्रदेश में डेढ़ साल में 425 माओवादी मारे गए, 1388 ने आत्मसमर्पण किया और 1443 गिरफ्तार किए गए। बसवराजू और सुधाकर जैसे बड़े नक्सलियों का खात्मा माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता है।

जनजातीय समाज और गरीबों के लिए विशेष योजनाएं

जनजातीय गौरव दिवस और पीएम जनमन योजना के तहत 18 जिलों के 2121 गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 6691 जनजातीय गांव लाभान्वित हो रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 36.76 लाख बहनों को गैस कनेक्शन दिए गए। गरीब कल्याण योजना से 71 लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क राशन मिल रहा है।

किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 26 लाख किसानों को लाभ और फसल बीमा योजना के तहत सुरक्षा कवच दिया गया। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिया गया। आयुष्मान भारत योजना में 81 लाख परिवारों के 2.38 करोड़ से अधिक कार्ड बनाए गए और 38.47 लाख लोगों को 8241 करोड़ रुपए का उपचार लाभ मिला है।

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी प्रशासन

कोयला परिवहन परमिट व्यवस्था और आबकारी विभाग की प्रक्रियाएं ऑनलाइन की गईं। सरकारी खरीद अब जेम पोर्टल से अनिवार्य की गई है। पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच कराई जा रही है।

औद्योगिक निवेश और अधोसंरचना विकास

नई औद्योगिक नीति से अब तक 5.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में 1100 करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर प्लांट और देश का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क बन रहा है। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। रेलवे में 48 हजार करोड़ की लागत से काम चल रहा है। 32 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे हैं। 11 वर्षों में रेलवे बजट 300 करोड़ से बढ़कर 6925 करोड़ हो गया है।

स्वच्छ भारत और ग्रीन एनर्जी की दिशा में पहल

छत्तीसगढ़ में अब तक 2.5 करोड़ पौधे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 5 जिले, 58 विकासखंड और 17 हजार गांव ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित किए गए। 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया गया है। ग्रीन स्टील उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत छवि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक दुनिया ने भारत के आतंकवाद विरोधी संकल्प को देखा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करना और महाकुंभ-2025 का आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति की पहचान है।

बस्तर में विकास की नई शुरुआत

नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति से बस्तर में तरक्की का नया सूर्योदय हो रहा है। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन उम्मीद और उत्साह का प्रतीक बन गए हैं।

विकसित भारत के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की भूमिका

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने में छत्तीसगढ़ भी अहम भागीदार रहेगा। इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0