नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास की रफ्तार तेज, कांकेर में 174 करोड़ से बने 24 बड़े पुल

With Naxalism brought to an end, the pace of development in Bastar has accelerated; 24 major bridges have been constructed in Kanker at a cost of ₹174 crore.
 0
नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास की रफ्तार तेज, कांकेर में 174 करोड़ से बने 24 बड़े पुल

नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास की रफ्तार तेज, कांकेर में 174 करोड़ से बने 24 बड़े पुल

210 गांवों की 1.68 लाख आबादी को मिली बारहमासी कनेक्टिविटी, 140 करोड़ के 19 पुलों का निर्माण जारी; 92 करोड़ के 10 नए पुलों को भी मंजूरी

रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। कभी नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्रों में अब सड़क और पुल निर्माण के जरिए विकास की नई राह तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में कांकेर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा वृहद पुलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

पिछले तीन वर्षों में कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इन पुलों के बनने से जिले के करीब 210 गांवों की 1 लाख 68 हजार आबादी को विकासखंड, तहसील और जिला मुख्यालय तक सालभर आवागमन की सुविधा मिलने लगी है। वहीं, 140 करोड़ रुपये की लागत से 19 पुलों का निर्माण जारी है और 92 करोड़ रुपये की लागत से 10 नए पुलों को भी स्वीकृति दी गई है।

कभी नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में पहुंच रही विकास की सड़क

कांकेर जिले के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल कोयलीबेड़ा से पखांजूर मार्ग पर वालेर नदी में 20 करोड़ रुपये, मेढ़की नदी में 12 करोड़ रुपये और महला नदी में 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पुलों का निर्माण किया गया है। इसी तरह भैंसगांव से आतुरबेड़ा मार्ग पर मेढ़की नदी में 9 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल बनाया गया है।

इन पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों का आवागमन आसान हुआ है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य विकास गतिविधियों को भी मजबूती मिली है। बरसात के मौसम में नदी-नालों के कारण जिन गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट जाता था, अब वहां बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

कुछ महीनों में 61 करोड़ से बने 9 पुल

कांकेर जिले में बीते कुछ महीनों के दौरान ही 61 करोड़ रुपये की लागत से 9 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा कराया गया है। इनमें करेगांव-मंडगांव मार्ग पर 7 करोड़ 46 लाख रुपये, बांसपत्तर-तिरियारपानी मार्ग पर 4 करोड़ 58 लाख रुपये, टुरी नदी पर 4 करोड़ 50 लाख रुपये और कापसी (पी.वी.-130)-पखांजूर मार्ग में त्रास नाला पर 6 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बने पुल प्रमुख हैं।

इन पुलों से करीब 80 गांवों की 56 हजार आबादी को सालभर आवागमन की सुविधा मिली है। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और ग्रामीण परिवारों को मिल रहा है। अब लोगों के लिए उच्च शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन, व्यापार और सरकारी योजनाओं तक पहुंच आसान होगी।

महाराष्ट्र से अंतरराज्यीय संपर्क भी होगा मजबूत

कांकेर और नारायणपुर के दुर्गम माड़ क्षेत्र में विकास को गति देने के साथ अंतरराज्यीय संपर्क मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत मरबेड़ा-सितरम मार्ग पर कोटरी नदी में 19 करोड़ रुपये, कोयलीबेड़ा-दुता मार्ग पर मेढ़की नदी में 10 करोड़ रुपये और ताड़ोकी-बैहासाल्हेभाट मार्ग पर मेढ़की नदी में 6 करोड़ रुपये की लागत से पुलों का निर्माण कराया जा रहा है।

वहीं, सोनपुर-नारायणपुर मार्ग पर बेचाघाट में कोटरी नदी पर 17 करोड़ रुपये की लागत से वृहद पुल का निर्माण तेजी से जारी है। इन पुलों के पूरा होने के बाद दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा और महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ के बीच अंतरराज्यीय आवागमन भी अधिक सुगम हो सकेगा।

140 करोड़ के 19 पुल निर्माणाधीन, 92 करोड़ के 10 नए पुल स्वीकृत

राज्य शासन द्वारा कांकेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य जिला मार्गों, राज्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने के लिए 140 करोड़ रुपये की लागत से 19 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनका निर्माण कार्य जारी है।

इसके अलावा 92 करोड़ रुपये की लागत से 10 नए उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें राजनांदगांव-बैलाडीला मार्ग पर निब्रा नदी में 6 करोड़ रुपये, मरोड़ा-बेलगांव-छोटेबिटिया मार्ग पर बेलगांव नाला में 4 करोड़ रुपये, भानुप्रतापपुर-पखांजूर मार्ग पर पासंगी नाला में 5 करोड़ 50 लाख रुपये, कोदाभाट-माटवाड़ा-मोदी मार्ग पर दूध नदी में 16 करोड़ रुपये, सटेली-डांगरा मार्ग पर खंडी नदी में 12 करोड़ रुपये और हाटकर्रा-कोटगांव मार्ग पर चिनार नदी में 6 करोड़ रुपये की लागत से पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इनका काम जल्द शुरू किया जाएगा।

कनेक्टिविटी बढ़ने से बदलेगी ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर

कांकेर जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में पुलों का निर्माण केवल आवागमन की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में सड़क और पुलों का विस्तार विकास की नई संभावनाएं खोल रहा है। आने वाले समय में निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों के पूरे होने से कांकेर सहित बस्तर संभाग के कई दूरस्थ इलाकों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0