घोटाले का खेल... शराब कारोबारी विजय भाटिया ACB की गिरफ्त में, दिल्ली से पकड़ा, रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद 7 दिन की रिमांड मांगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। शराब कारोबार से जुड़े विजय भाटिया को ACB-EOW की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया और कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने कोर्ट से भाटिया की 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है, ताकि घोटाले के उन परतों को खोला जा सके, जो अब तक सामने नहीं आई हैं।
दिल्ली से दबोचकर रायपुर लाया गया भाटिया
ACB को पिछले कुछ समय से विजय भाटिया की तलाश थी। जांच में पता चला कि वह दिल्ली में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने वहां दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर रायपुर लाया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
ACB की रणनीति – कड़ाई से पूछताछ जरूरी
कोर्ट में पेशी के दौरान ACB ने कहा कि भाटिया इस पूरे रैकेट का अहम किरदार है। वह शराब व्यापार में बिचौलिया बनकर काम कर रहा था और कमीशन के नाम पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी में शामिल था। एजेंसी का दावा है कि भाटिया की रिमांड से कई और रसूखदार नाम सामने आ सकते हैं।
ACB जज की छुट्टी बनी परेशानी
मामले की सुनवाई ACB के विशेष जज के कोर्ट में होनी थी, लेकिन जज की छुट्टी के कारण भाटिया को दूसरी अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। भारी सुरक्षा के बीच भाटिया को कोर्ट लाया गया, जहाँ काफी देर तक सुनवाई चली।
क्या है पूरा घोटाला?
छत्तीसगढ़ में चल रहे इस शराब घोटाले में अब तक करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन की बात सामने आई है। आरोप है कि सरकारी शराब दुकानों में कमीशन के खेल के जरिए ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच एक पूरा सिंडिकेट चल रहा था। विजय भाटिया इसी सिंडिकेट में शामिल था और इसने एक लंबे समय तक सिस्टम में दलाली के जरिए मोटी कमाई की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0