एसईसीएल मानिकपुर खदान में मारपीट का वीडियो वायरल, कलिंगा कंपनी के कर्मचारी पर लगा ग्रामीणों से वसूली का आरोप

Video of fight in SECL Manikpur mine goes viral, Kalinga company employee accused of extorting money from villagers एसईसीएल मानिकपुर खदान में मारपीट का वीडियो वायरल, कलिंगा कंपनी के कर्मचारी पर लगा ग्रामीणों से वसूली का आरोप
 0

एसईसीएल मानिकपुर खदान में मारपीट का वीडियो वायरल, कलिंगा कंपनी के कर्मचारी पर लगा ग्रामीणों से वसूली का आरोप

कोरबा (छत्तीसगढ़)। एसईसीएल की मानिकपुर खदान में कलिंगा कंपनी के कर्मचारी चक्रधर मोहंती और भू-स्थापित ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है, वहीं ग्रामीणों में चक्रधर मोहंती के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

घटना के संबंध में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब तक चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

ग्रामीणों ने चक्रधर मोहंती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। इससे क्षेत्र में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों में भारी असंतोष है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कलिंगा कंपनी के कुछ कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। वायरल वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस प्रशासन पर भी निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था से जुड़ा है, बल्कि स्थानीय रोजगार और ग्रामीणों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0