04.700 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
04.700 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 4.700 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री की रकम बरामद की गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत 08 जून 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पुराना मुक्तिधाम के प्रतीक्षालय में दो व्यक्ति थैला में गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
तलाशी में मिला गांजा
पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम
लक्की गहेरवाल (उम्र 24 वर्ष, निवासी इन्द्रात्मा नगर, पुरैना, थाना न्यू राजेन्द्र नगर)
और
कलश बरवे उर्फ मोटा (उम्र 22 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, थाना तेलीबांधा) बताया।
तलाशी के दौरान उनके पास रखे थैले से 4.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त रकम ₹40,500 भी जब्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद गांजा एवं नकद रकम को जब्त करते हुए थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 118/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जप्त माल
4.700 किलोग्राम गांजा
₹40,500/- नगद रकम
गिरफ्तार आरोपी
1. लक्की गहेरवाल, पिता गोपाल गहेरवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी इन्द्रात्मा नगर, यश किराना स्टोर्स के पास, पुरैना, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर।
2. कलश बरवे उर्फ मोटा, पिता वैभव बरवे, उम्र 22 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, मस्जिद के पास, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर।
रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम में तत्काल दें, ताकि समय रहते ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0