हनी ट्रैप में फंसाकर मांगी 17 लाख की फिरौती, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused including a woman arrested for demanding ransom of Rs 17 lakh after trapping in honey trap हनी ट्रैप में फंसाकर मांगी 17 लाख की फिरौती, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
 0
हनी ट्रैप में फंसाकर मांगी 17 लाख की फिरौती, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसाकर मांगी 17 लाख की फिरौती, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर थाना क्षेत्र से हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवक को जाल में फंसाया गया और फिर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर रची साजिश

जानकारी के अनुसार, ग्राम बसंतपुर निवासी बुधराम साहू का बेटा किशन साहू 12 जून की शाम को घूमने निकला था। रात करीब आठ बजे किशन के मोबाइल से उसके पिता को कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि किशन को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया है और उसका वीडियो बना लिया गया है। वीडियो वायरल न करने और किशन को छोड़ने के एवज में 17 लाख रुपये की मांग की गई।

मारपीट कर पिता पर बनाया दबाव

आरोपियों ने किशन के साथ मारपीट भी की और उसके पिता को बार-बार फोन कर पैसों का दबाव बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल एक्शन लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जांजगीर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की।

6 घंटे में युवक को कराया सकुशल बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का सुराग लगाया और पहरिया क्षेत्र में खेतों के बीच बने एक बोर मकान से किशन साहू को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय अभय कुमार सूर्यवंशी और 26 वर्षीय आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू को गिरफ्तार किया है।

मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किशन को सोशल मीडिया के जरिए फंसाया गया था और पहले से साजिश रची गई थी।

एक आरोपी अब भी फरार

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0