चारपहिया वाहन में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
चारपहिया वाहन में अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 144 पौवा देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मारूति वेगन आर कार (क्रमांक CG 04 B 5279) को जप्त किया गया। जप्त किए गए मशरूके की कुल कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई है।
यह थी पूरी कार्रवाई
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिले में अवैध शराब तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 जून 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि गोबरानवापारा थाना क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम कुर्रा के सोनेसिल्ली रोड स्थित राइस मिल के पास संदिग्ध वाहन को रोका।
वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम मनोज टंडन (उम्र 28 वर्ष, निवासी सत्यम चौक, वार्ड क्र. 04, अभनपुर, रायपुर) एवं लिखेन्द्र सोनवानी (उम्र 24 वर्ष, निवासी मौली माता चौक, वार्ड क्र. 05, अभनपुर, रायपुर) बताया।
तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में अवैध रूप से रखे गए 144 पौवा देशी शराब बरामद हुए। शराब के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करते रहे।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब एवं वाहन को जप्त करते हुए थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 196/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जप्त मशरूका
144 पौवा देशी शराब
मारुति वेगन आर कार (क्रमांक CG 04 B 5279)
कुल कीमत – ₹2,50,000/-
गिरफ्तार आरोपी
1. मनोज टंडन, पिता स्व. आलम सिंह टंडन, उम्र 28 वर्ष, निवासी सत्यम चौक, वार्ड क्र. 04, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।
2. लिखेन्द्र सोनवानी, पिता स्व. भुनेश्वर सोनवानी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मौली माता चौक, वार्ड क्र. 05, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।
रायपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का संकेत दिया है। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0