वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत "एक पेड़ भविष्य के लिए लगाएं" विषय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत "एक पेड़ भविष्य के लिए लगाएं" विषय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
रायपुर। वन महोत्सव 2025 के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर के आवासीय परिसर में "एक पेड़ भविष्य के लिए लगाएं" विषय को केंद्र में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ. पी.के. राय द्वारा पौधरोपण के साथ हुई। इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक, वैज्ञानिकगण, प्रशासनिक एवं वित्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की और परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना रहा। प्रतिभागियों ने इसे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हुए, इस पहल को भविष्य में भी लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ने यह संदेश दिया कि वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0