तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने निजात अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 80 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 8 हज़ार रुपये बताई जा रही है।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार युवक का नाम सुनील देवार उर्फ दादू (21 वर्ष) है। वह वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब के पास, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर का रहने वाला है।
पुलिस कार्रवाई
30 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बगदई मंदिर के पास, सरोरा मेन रोड किनारे शराब बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना तिल्दा नेवरा की टीम ने रेड कार्यवाही की और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
उसके पास से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी गई शराब जब्त की गई। आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
निरीक्षक रमाकान्त तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा) के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में प्र.आर. 636 राजेश सिकरवार, आरक्षक संदीप सिंह, कमलेश वर्मा, दीपक सेन, गणेश वर्मा, शैलेन्द्र डहरिया और मोनिस बघेल शामिल रहे।
अभियान निजात के तहत कड़ी निगरानी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निजात (नशामुक्ति अभियान) के तहत क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0