छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्री बने, मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन

Three new ministers appointed in Chhattisgarh, Chief Minister allocated departments छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्री बने, मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन
 0
छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्री बने, मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन

छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्री बने, मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तीन नए मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अब कैबिनेट पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, ऊर्जा, जल संसाधन, विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण सहित वे सभी विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

मंत्रियों को मिला यह विभाग

अरुण साव (उप मुख्यमंत्री) – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल और युवा कल्याण

विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री) – गृह, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

रामविचार नेताम – आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास

दयालदास बघेल – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

केदार कश्यप – वन, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, सहकारिता, संसदीय कार्य

लखन लाल देवांगन – वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, श्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी)

श्याम बिहारी जायसवाल – लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास

ओ.पी. चौधरी – वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी

लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण

टंकराम वर्मा – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा

गजेन्द्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य

गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास

राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास

नए मंत्रियों से उम्मीदें

नए मंत्रियों के शपथ लेने और विभाग मिलने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सरकार अब विकास और जनहित के कामों पर और तेजी से आगे बढ़ाने का दावा कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0