छत्तीसगढ़ में आने वाले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा..

There will be rain with thunderstorms छत्तीसगढ़ में आने वाले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा..
 0
छत्तीसगढ़ में आने वाले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा..

रायपुर। मौसम विभाग की जानकारी छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ वर्षा के संभावना है, मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में आंधी और वज्रपात होने की संभावना है। रायपुर में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने के आसार है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0