महादेव घाट मारपीट से फूटा प्रदेश का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट, 250 से ज्यादा लड़कियां शामिल, कई बड़े नाम रडार पर

The state's biggest sex racket busted due to Mahadev Ghat fight, more than 250 girls involved, many big names on the radar
 0
महादेव घाट मारपीट से फूटा प्रदेश का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट, 250 से ज्यादा लड़कियां शामिल, कई बड़े नाम रडार पर

महादेव घाट मारपीट से फूटा प्रदेश का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट, 250 से ज्यादा लड़कियां शामिल, कई बड़े नाम रडार पर

रायपुर | 9 जून 2025 राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में बीते बुधवार देर रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई लड़कियों और लड़कों के बीच मारपीट का मामला अब एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ बनकर सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू की, तो मोबाइल की साइबर जांच में एक ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ, जो राज्यभर में फैला हुआ है और इसमें 250 से अधिक लड़कियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

मारपीट की जांच में फूटा रैकेट

डीडी नगर पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दोनों पक्षों की शिकायत के बाद जब लड़कियों के मोबाइल की जांच कराई गई, तो उसमें कई आपत्तिजनक वीडियो और अश्लील फोटो मिले। इसके साथ ही एक ऐसा नेटवर्क उजागर हुआ, जिसमें पूरे राज्य में फैले देह व्यापार से जुड़े लिंक सामने आए हैं।

फार्म हाउस और पब में होती थी पार्टियां, इवेंट की आड़ में सौदेबाजी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह रैकेट 'वेडिंग इवेंट' और 'पार्टी एंटरटेनमेंट' के नाम पर चलता था। फार्म हाउस, पब और होटल में विशेष ग्राहकों के लिए लड़कियों को बुलाया जाता था। मोबाइल में बरामद वीडियो में लड़कियों और ग्राहकों के बीच सौदेबाजी के स्पष्ट साक्ष्य भी मिले हैं।

8 महिलाएं हिरासत में, दिल्ली-नॉर्थ ईस्ट से भी लिंक

रविवार रात पुलिस ने रायपुर समेत अन्य जिलों में छापेमारी कर 8 महिलाओं को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह नेटवर्क रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर तक फैला है। इसमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों से लड़कियां शामिल हैं।

फ्लैट में रखा जाता था, गाड़ी से पहुंचाया जाता था पार्टी स्पॉट पर

गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि लड़कियों को 10,000 रुपये प्रति पार्टी के हिसाब से बुलाया जाता था। उनके रहने और आने-जाने का पूरा खर्च उठाया जाता था। आउटर कॉलोनियों में फ्लैट किराए पर लेकर उन्हें ठहराया जाता था और वहां से कार द्वारा पब या फार्म हाउस पहुंचाया जाता था।

बड़े व्यापारियों से संपर्क, सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्किंग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह रैकेट यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करता था। नेटवर्क से कई बड़े व्यापारियों और हाई-प्रोफाइल लोगों के जुड़ने की आशंका है। फिलहाल मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की साइबर सेल द्वारा गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का बयान

डीडी नगर पुलिस ने बताया, “यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा देह व्यापार रैकेट हो सकता है। शुरुआती जांच में 250 से ज्यादा लड़कियों के फोटो-वीडियो मिले हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। कई राज्यों से लड़कियों को रायपुर और आसपास के इलाकों में बुलाया जाता था। जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।”

यह मामला न सिर्फ एक आपराधिक गतिविधि का, बल्कि राज्य में बढ़ते साइबर अपराध और संगठित देह व्यापार के खतरनाक विस्तार का संकेत है। पुलिस की कार्रवाई आगे किसे-किसे बेनकाब करती है, इस पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0