"तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम: अब आधार से वेरिफिकेशन अनिवार्य, एजेंट्स को शुरुआती 30 मिनट की रोक"

 0
"तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम: अब आधार से वेरिफिकेशन अनिवार्य, एजेंट्स को शुरुआती 30 मिनट की रोक"

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नया नियम लागू करने का फैसला किया है। 1 जुलाई 2025 से IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। यानी अब आम यात्रियों को अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए OTP वेरिफिकेशन कराना होगा, तभी टिकट बुक हो पाएगा।

इस नए नियम के तहत एजेंटों को बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य यह है कि आम यात्री को प्राथमिकता मिले और एजेंटों द्वारा की जाने वाली थोक बुकिंग पर लगाम लग सके। रेलवे का मानना है कि इससे तत्काल टिकट की कालाबाजारी में कमी आएगी और आम लोगों को बेहतर सेवा मिलेगी।

IRCTC की तकनीकी टीम ने इस नियम के लिए प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से ही अपना आधार वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें ताकि 1 जुलाई के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0