रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, थप्पड़ों की बरसात – रामायण विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

Swami Prasad Maurya attacked in Raebareli, showered with slaps – the matter is being said to be related to the Ramayana controversy रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, थप्पड़ों की बरसात – रामायण विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला
 0

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, थप्पड़ों की बरसात – रामायण विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

रायबरेली, उत्तर प्रदेश | 6 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। घटना उस समय हुई जब मौर्य फतेहपुर जाते समय मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुके थे।

स्वागत के दौरान मंच पर जैसे ही मौर्य को माला पहनाई जा रही थी, उसी भीड़ में मौजूद दो युवकों में से एक ने अचानक स्वामी प्रसाद मौर्य के चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पास खड़े कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

रामायण जलाने वाले विवाद से जोड़ा जा रहा मामला

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने रामायण को लेकर दिए गए बयानों और प्रतीकात्मक रामायण जलाने की घटना से हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया था, जिसका पूरे देश में तीव्र विरोध हुआ था।

इस घटना को लेकर कई लोगों का मानना है कि यह हमला रामायण विवाद की प्रतिक्रिया में हुआ है। हमलावर युवक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह हिंदू संगठनों से प्रभावित हो सकता है।

सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल

हमले के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भीड़ के बीच से एक युवक का मंच तक पहुंचना और थप्पड़ मारना कहीं न कहीं सुरक्षा घेरों की विफलता को दर्शाता है। राजनीतिक हलकों से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

राजनैतिक तापमान बढ़ा

घटना के बाद सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में बवाल मच गया है। कुछ लोगों ने इस हमले को जायज़ बताया, वहीं अन्य राजनीतिक दलों और विश्लेषकों ने इसे लोकतंत्र और असहमति के मूल्यों पर हमला करार दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक मौर्य की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0