गोल्डन टेंपल को उड़ाने की थी साजिश, भारतीय सेना ने किया फेल:
अमृतसर | पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत में आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की गई। इस बार टारगेट था पवित्र स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल)। भारतीय सेना ने समय रहते कार्रवाई कर इस कोशिश को नाकाम कर दिया। रविवार को सामने आए एक नए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल होते ही गिरा दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन विस्फोटक सामग्री लेकर आया था और अमृतसर के संवेदनशील धार्मिक स्थलों को टारगेट कर सकता था। जांच एजेंसियों को मंदिर के पास कुछ संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैटरियां भी मिली हैं, जिससे साजिश की पुष्टि होती है।
डिफेंस अफसरों का कहना है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की सीमा से लॉन्च किया गया था और इसका मकसद साम्प्रदायिक तनाव फैलाना हो सकता था। फिलहाल इलाके में हाई अलर्ट है और जांच एजेंसियां ड्रोन के मलबे और मिले सामान की फॉरेंसिक जांच कर रहीहैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0