एक ही तिरपाल, दो दाम: तमिलनाडु को 9390 में, छत्तीसगढ़ को 12685 में; 6 करोड़ का खेल उजागर!"

 0
एक ही तिरपाल, दो दाम: तमिलनाडु को 9390 में, छत्तीसगढ़ को 12685 में; 6 करोड़ का खेल उजागर!"

रायपुर/नई दिल्ली:छत्तीसगढ़ में तिरपाल खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। एक ही कंपनी ने एक ही तिरपाल को तमिलनाडु सरकार को ₹9390 प्रति पीस में बेचा, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार को वही तिरपाल ₹12685 प्रति पीस में सप्लाई किया गया। यानी हर तिरपाल पर ₹3295 ज्यादा वसूले गए। इस खरीद में करीब 6 करोड़ रुपए का घोटाला होने का अंदेशा है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022-23 में करीब 18,200 तिरपाल की खरीदी की थी। ये तिरपाल आपदा प्रबंधन विभाग के जरिए राहत शिविरों के लिए खरीदे गए थे। ये सभी तिरपाल "सिंगल सोर्स टेंडर" के तहत एक ही फर्म से खरीदे गए, जिसका नाम M/s Shree Enterprises बताया जा रहा है।

 पड़ताल में इस फर्म द्वारा तमिलनाडु को सप्लाई की गई तिरपाल की दरें सामने आईं, तब चौकाने वाला अंतर सामने आया। तमिलनाडु सरकार के सार्वजनिक दस्तावेजों में M/s Shree Enterprises ने ₹9390 प्रति तिरपाल की दर से सप्लाई की थी, जबकि छत्तीसगढ़ को ₹12685 में।

विशेषज्ञों का कहना है, यह अंतर केवल GST या ट्रांसपोर्ट का नहीं हो सकता। यहां स्पष्ट रूप से ओवर इनवॉयसिंग और सरकारी धन के दुरुपयोग की बू आ रही है।

विपक्ष ने क्या कहा:

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आरोप लगाया कि "भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार संस्थागत हो चुका है। एक तिरपाल में 3 हजार की लूट है, तो बाकी विभागों की कल्पना कीजिए।"

सरकार की सफाई:

छत्तीसगढ़ सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस खरीद प्रक्रिया की वित्तीय और तकनीकी ऑडिट कराई जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0