"पहलगाम आतंकी हमले पर SC का सख्त रुख: याचिका खारिज, पूछा- क्या सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं?"

 0
"पहलगाम आतंकी हमले पर SC का सख्त रुख: याचिका खारिज, पूछा- क्या सुरक्षाबलों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं?"

सुप्रीम कोर्ट ने पहलेगाम आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग करने वाली याचिका को सिरे से खारिज किया।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारते हुए कहा, "ऐसी अर्जियों से सुरक्षाबलों का मनोबल टूटता है। आप क्या चाहते हैं?"

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सुनवाई के दौरान कड़े शब्दों में याचिका को निराधार बताया।

कोर्ट ने टिप्पणी की, "इस तरह की याचिकाएं लाकर देश के खिलाफ चल रहे युद्ध में हमारी ही सेना का हौसला मत गिराइए।"

याचिकाकर्ता ने हमले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा था कि इसमें लापरवाही की आशंका है।

कोर्ट ने जवाब में कहा, "आपको अंदाजा भी है, ऐसे ऑपरेशनों में जवान किस हाल में काम करते हैं?"

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0