भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पद से रवि भगत की छुट्टी, राहुल योगराज टिकरिहा को सौंपी कमान
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पद से रवि भगत की छुट्टी, राहुल योगराज टिकरिहा को सौंपी कमान
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह राहुल योगराज टिकरिहा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रवि भगत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डीएमएफ (जिला खनिज निधि) को लेकर वीडियो जारी करते हुए सरकार से राशि को गांवों में सड़क, पेयजल और विकास कार्यों में खर्च करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि यही कारण उनकी पद से विदाई की बड़ी वजह बनी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया। नोटिस में सात दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई हो सकती है।
रवि भगत लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं और उन्हें जुझारू व सीधी बात करने वाले नेता के रूप में जाना जाता है।
इस बदलाव पर कांग्रेस ने भाजपा पर गुटबाजी और आंतरिक कलह के आरोप लगाए हैं। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि कार्यकारिणी में पुराने पदाधिकारियों को हटाना बढ़ते मतभेद का सबूत है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
1
Love
0
Funny
1
Angry
1
Sad
0
Wow
0